
फोन पर कोतवाली प्रभारी से की अभद्रता
एटा, । खुद को हिंदू संगठन का नेता बताकर कोतवाली प्रभारी बागवाला को कॉल कर धमकाया और बागवाला प्रभारी को अपशब्द कहे। मामले में बागवाला थाना प्रभारी ने अज्ञात कॉलर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले से संबंधित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
मामला रविवार का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी बागवाला नरेश सिंह के पास कॉल आई। कॉल उठाने पर कॉलर ने अपने आप को प्रतिष्ठित मीडिया कर्मी और एक संगठन का कार्यकर्ता बताया है। कोतवाल से कुछ दिन पहले गांव हरचंदपुर में महिला पर हुए हमले के बारें में बात करता है। बात-बात करते हुए वह कोतवाल पर भड़क गया और उनसे अपशब्द कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। थानाप्रभारी ने भी उससे पता पूछा और मिलने को कहा। कॉलर ने फोन काट दिया। मामले में बागवाला प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करा रहे है। पूरे मामले की ऑडियो वायरल हो गई।
सीओ भी हमारा मित्र कोतवाल को कॉल कर कहा कि जो तुम्हारे यहां सीओ तैनात है जो मेरे मित्र हैं। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करें और कार्रवाई करें। एसएसपी, सीओ से लेकर से सभी से वार्ता होगी। मामले में कड़ी कार्रवाई करनी है।
एक दिन पहले मोबाइल पर कॉल आई और उसने अपने-आप को एक संस्थान का संपादक, हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बताया। एक मामले में जानकारी लेते हुए गाली-गलौज की है। मामले में आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नरेश सिंह, एसएचओ बागवाला एटा।