बसों में दो दिन तक मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

बसों में दो दिन तक मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर इस बार भी बहनों को मुफ्त सफर करने का तोहफा दिया है। यह तोहफा 24 घंटे के लिए ही नहीं बल्कि पूरे 48 घंटों के लिए दिया गया है। बहनें दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर पहुंच सकेगी।

29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त को रात 12 बजे तक महिलाएं और युवतियां उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यात्रा के दौरान बस परिचालक महिलाओं को शून्य शुल्क की टिकट भी देंगे। सकी सभी तैयारियां परिवहन निगम ने ईटीएम में अपडेट कर दी है। सोमवार को एटा डिपो एआरएम राजेश यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू के आदेशानुसार रक्षाबन्धन पर्व के शुभ अवसर पर परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31अगस्त की रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। एआरएम ने बताया कि एटा डिपो की 79 निगम और 70 अनुबंधित बसों को सभी रूटों पर संचालित करेगा। रक्षाबंधन पर यात्रियों को भरपूर सुविधा देने के लिए सभी बसों को दुरुस्त कर करा लिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks