शौचालय गबन में हजियापुर के पूर्व सचिव को भेजा जेल, प्रधान की तलाश जारी*
टप्पल ब्लाक के गांव हजियापुर के शौचालय गबन के मामले में टप्पल पुलिस ने आरोपी पूर्व सचिव डोरीलाल को जेल भेज दिया है।इधर, ग्राम प्रधान रजनीश उर्फ सोनू की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है।गौरतलब है कि हजियापुर निवासी अधिवक्ता देवेश कुमार मालान ने डीएम व सीडीओ से गांव में बने शौचालयों और उसमें हुए घोटालों की शिकायत की थी।इस पर सीडीओ अनुनय झा ने जांच बैठा दी।जांच में ग्राम प्रधान रजनीश उर्फ सोनू व पूर्व सचिव डोरीलाल जो कि अब रिटायर्ड हो चुका है। उसकी मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग सामने आया।इस पर डीएम ने 13.35 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश दिए थे,जिनमें से 6.66 लाख रुपये प्रधान व 5.16 लाख पूर्व सचिव को सरकारी खाते में जमा कराने थे। इसमें से 1.50 लाख रुपये सचिव को तय समय में जमा कराने थे, लेकिन पैसे जमा न करने पर डीएम के आदेश पर ग्राम प्रधान रजनीश ठाकुर व पूर्व प्रधान सचिव डोरीलाल के खिलाफ एडीओ पंचायत राजपाल सिंह ने थाना टप्पल में मुकदमा दर्ज करा दिया था।तभी से दोनों फरार हैं। 22 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने मंगलवार को पूर्व सचिव डोरीलाल को ब्लाक मुख्यालय से दबोच लिया।इंस्पेक्टर थाना टप्पल आशीष कुमार ने बताया कि डोरीलाल को जेल भेज दिया है।प्रधान रजनीश की तलाश जारी है।