ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान के छोटे भाई राजकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक सभा का आयोजन

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान के छोटे भाई राजकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक सभा का आयोजन


पटियाली(कासगंज)
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान(चचेरे भाई राजकुमार सिंह चौहान) के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान के आवास पर किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान के चचेरे भाई राजकुमार सिंह चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। ज्ञात हो कि राजकुमार सिंह चौहान का विगत 26 अगस्त 2023 को ग्वालियर मध्य प्रदेश के निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। राजकुमार सिंह चौहान के निधन की सूचना पाकर मंडल अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान के परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उस समय मंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान मुगलसराय जनपद चंदौली में आयोजित पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन में भाग लेने के लिए गए हुए थे। दुर्भाग्य रहा कि उन्हें अपने भाई के अंतिम दर्शन करने को नहीं मिल पाए।
शोक सभा में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी ने स्वर्गीय राज कुमार सिंह चौहान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतृप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर से दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गयी।
शोक व्यक्त करने वालों में संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ बॉबी ठाकुर ठाकुर, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान, जिला महामंत्री विशाल श्रोत्रीय, जिला उपाध्यक्ष डॉ जयचंद, जिला संगठन मंत्री विमल सिंघानिया, पटियाली तहसील के अध्यक्ष केशव उपाध्याय, पटियाली तहसील के कोषाध्यक्ष नारायण प्रताप सिंह उर्फ मोनू गौर,अनिल सिंह राठौर, मोहम्मद अयाज, शकील अंसारी, सरवर हुसैन, गौरव गुप्ता, मोहम्मद वसीम कुरैशी, तहसील उपाध्यक्ष मोहित वर्मा, रतन प्रकाश सहित तमाम संगठन के पदाधिकारी सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks