*जिले में 145 स्थायी पटाखा विक्रेताओं में से 62 के लाइसेंस किए गए निरस्त*
कोरोना की चपेट में हर वर्ग-व्यापार है।इसकी मार अतिशबाजी यानी पटाखों के कारोबार भी पड़ी है।हाल यह है कि पटाखा कारोबार करने वाले 62 स्थायी लाइसेंस धारकों ने रिन्यूअल के लिए आवेदन नहीं किया है।इनके लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।10 अन्य भी इस कतार में खड़े हैं।अगले सप्ताह उनके भी लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।जिले में 145 स्थायी लाइसेंस धारक पटाखा थोक बिक्री या बनाने का काम करते थे।इनमें से इस वर्ष 2020-21 के लिए 72 ने लाइसेंस रिन्यूअल कराने के लिए आवेदन ही नहीं किया।इसके चलते 62 का लाइसेंस सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने रद्द कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि उनका व्यापार से मोहभंग हो चुका है।अन्य 10 के लिए भी रद्दीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।