
कजरी गीत कार्यशाला में सभी वर्ग के लोग एवं युवा पीढ़ी को विशेषकर लाभ उठाना चाहिए
सिद्धार्थनगर । चतुर्थ दिवस पर कजरी गीत कार्यशाला का आयोजन डीपीआरसी सेंटर भवन में किया गया । इस पारंपरिक कजरी गीत का प्रशिक्षण संस्कृति विभाग नें जनपद सिद्धार्थनगर में पहली बार किया है । अस्तु कजरी गीत कार्यशाला में सभी वर्ग के लोग एवं युवा पीढ़ी को विशेषकर लाभ उठाना चाहिए ।
इस कार्यशाला में शिवपति इंटर कालेज के वीरेंद्र कुमार के साथ 20 छात्र/छात्राएं रही तथा राजकीय कन्या इंटर कालेज तेतरी बाजार की 25 छात्राएं एवं 10 महिलाओं ने कजरी गीत कार्यशाला में प्रषिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण एकता शुक्ला लखनऊ की टीम एवं महेंद्र नाथ की टीम ने दिया । यह प्रशिक्षण सभी वर्ग के लोग ले सकते है प्रशिक्षण 30/8/2023 तक होगा एवं 31/8/2023 को प्रस्तुतिकरण लोहिया कला भवन में होगा तथा प्रमाण पत्र/पुरस्कार संस्कृति निदेशक लखनऊ द्वारा दिया जायेगा ।