कोरोना के मद्देनजर सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर कैदियों की बहनों से होने वाली मुलाकात पर लगाई रोक-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*कोरोना के मद्देनजर सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर कैदियों की बहनों से होने वाली मुलाकात पर लगाई रोक*

भाई बहन का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षाबंधन 3 अगस्त को है,लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से अलीगढ़ जेल में रक्षाबंधन पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया जाएगा।ना तो बहनें अपने भाई से मिल पाएंगी और ना ही राखी बांधी सकेंगी।कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जेल प्रशासन ने हाईकमान के आदेश पर यह फैसला लिया है।जेलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर कैदियों की बहनों से होने वाली मुलाकात पर रोक लगा दी है।जेल अधिकारियों ने बताया कि हालांकि बहनें जेल में बंद भाइयों को राखी और रोली खुले लिफाफे में भेज सकती हैं। इसके लिए हर जेल में विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है। मिष्ठान आदि के लिए मनाही है।जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि 1 अगस्त शाम 4:00 बजे तक जेल के गेट पर बहनें एक लिफाफे में कैदी का नाम लिखकर राखी और रोली दे सकती हैं।लिफाफे में बंद सामिग्री को पूरी तरह सैनिटाइज करने के बाद कैदियों को दिया जाएगा। रक्षाबंधन वाले दिन जेलों में विशेष भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks