अपंजीकृत क्लीनिक में महिला की मौत

अपंजीकृत क्लीनिक में महिला की मौत

एटा। एटा-अलीगंज मार्ग स्थित गांव जीसखपुर के अपंजीकृत क्लीनिक में उपचार में लापरवाही से कीलरमऊ की 50 वर्षीय महिला फूला देवी की मौत हो गई। क्लीनिक संचालक ने हालत गंभीर होने पर महिला को शुक्रवार रात्रि में मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया।

कीलरमऊ निवासी 50 वर्षीय फूला देवी को उल्टी-दस्त, पेट दर्द रहा था, जिस पर जीसखपुर में अपंजीकृत क्लीनिक संचालक मानपाल के यहां भर्ती कराया। जहां देरशाम महिला की हालत बिगड़ने पर अपंजीकृत क्लीनिक संचालक ने उसको मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज इमरजेंसी में महिला को लेकर परिजन पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर उसको मृत घोषित कर दिया। मृत महिला के साथ मौजूद परिजनों ने बताया कि मानपाल के क्लीनिक में दो दिन से निरंतर फूला देवी का उपचार करा रहे थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks