एटा।आज दिनांक 29 जुलाई 2020 को हाईवे में गयी जमीन आठ पंचायतों के किसानों को चौगुने मुआवजे बीजेपी सरकार में न मिलने को लेकर धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पी०एन०सी० लुटेरी कंपनी को ठेका दिया है हम आपकी लड़ाई लड़ेगे और आपको न्याय दिलाकर रहेंगे जब तक आपको न्याय नही मिल जाता तब तक कॉग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आपके साथ धरना प्रदर्शन कर सरकार व अधिकारियों से अपनी बात मनवाकर रहेगे। इस मौके पर बरिष्ठ कॉग्रेसी राजपाल सिंह वर्मा की मौजूदगी में हाइवे पर जमा किसानों कैलाश लोधी, कृष्णा राजपूत, रनवीर सिंह, हरिपाल सिंह लोधी प्रधान,सुरेंद्र सिंह , आदित्य कुमार राजपूत, शेर सिंह , सूरजपाल राजपूत,वेहरी सिंह,धनीराम , टिंकू लोधी, महेन्द्र सिंह, ढकन रामचंद्र, चरनी, जगदीश वर्मा, सर्वेश कुमार लोधी, लोचन सिंह, रामस्वरूप लोधी, राकेश , धर्मेश कुमार आदि लोंगो ने धरना दिया।
