जिलाधिकारी एटा के फर्जी हस्ताक्षर कर, बैंक खाते में जमा 35,50,000 रुपए नियमानुसार किए (कुर्क)।


जनपद एटा

एटा– चालान पर जिलाधिकारी एटा के फर्जी हस्ताक्षर कर, बैंक खाते में जमा 35,50,000 रुपए नियमानुसार किए (कुर्क)।

विवरण
दिनांक 02.08.2023 को न्याय सहायक द्वितीय कलेक्ट्रेट एटा श्री आनंद कुमार शर्मा द्वारा थाना कोतवाली नगर एटा पर सूचना दी गई की दिनांक 20.7.2023 को लेखा शीर्षक 8448001020500 में पूर्व विधायक अलीगंज के रामेश्वर सिंह यादव के नाम से चालान के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में 35,50,000(35लाख 50 हजार रुपए)जमा किए गए है, जिस पर जिलाधिकारी एटा महोदय की मोहर लगाते हुए फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रकरण में प्राप्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअस–593/ 2023 धारा 420 467, 468, 471, 120 बी भादवि बनाम {राजू (विधायक श्री रामेश्वर सिंह यादव का नौकर) एवं एक अज्ञात} पंजीकृत किया गया। प्रकरण में भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर दिनांक 25.08.2023 को उपरोक्त धनराशि को नियानुसार जब्त(कुर्क) किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *