
एटा – थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, सकरौली पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व में थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुअसं- 45/2023 धारा 498A, 328, 504, 506 भादंवि व 3/4 द0प्र0 अधिनियम में वांछित चल रहे दो अभियुक्त नरसिंह पुत्र अजब सिंह व उसकी पत्नी निवासी वलीदादपुर थाना सकरौली जिला एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
- नरसिंह पुत्र अजब सिंह
- एक महिला निवासीगण वलीदादपुर थाना सकरौली जिला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 श्री जयमल सिंह
- का0 सौरभ
- म0का0 साक्षी शर्मा
- चालक का0 संतोष