रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर, गुलजार हो गए बाजार

रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर, गुलजार हो गए बाजार
एटा
रक्षाबंधन से चार दिन पहले शहर के मुख्य बाजार खरीदारों से गुलजार बने रहे। बाजारों में सर्वाधिक खरीदारी देहात क्षेत्र के लोगों की बनी रहीं। ग्राहकों की सर्वाधिक भीड़, किराना, वस्त्रत्त्, फुटवियर एवं मिष्ठान की दुकानों पर बनी रहीं।

शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, किराना बाजार, बांस मंडी, बूरामंडी और हाथी गेट बाजार में सर्वाधिक खाद्य पदार्थों की खरीदारी करने को लेकर देहात क्षेत्र के लोगों की भीड़ बनी रही। लोगों ने रक्षाबंधन त्योहार के लिए सामान की खरीदारी की। लोगों ने घेवर, फैनी की सर्वाधिक खरीदारी की गई। बाबूगंज बाजार में महिलाओं एवं युवतियों ने फैंसी सांड़ी, लांचा, कुर्ती आदि परिधानों के अलावा कॉस्मेटिक सामान की खरीदारी की। फैंसी राखियों से सजी दुकानों पर भी काफी भीड़ दिखाई दी। सबसे ज्यादा आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की खरीदारी हुई। बाबूगंज बाजार स्थित ज्वैलरी शोरूमों पर महिलाओं ने चांदी के बिछुए, पायल और भाईयों के लिए चांदी की राखियां भी खरीदी। गांधी मार्केट में फुटवियर शोरुमों और दुकानों पर खरीदारी हुई। वहीं गांधी मार्केट के साड़ी शोरूमों पर महिलाओं ने मनपसंद साड़ियों की खरीद की। शहर के मॉल और कपड़ों के ब्रांडेड शोरूम पर भी अच्छी खासी भीड़ नजर आई। शॉपिंग कॉम्पेक्श संचालक आकर्षक ऑफर भी दे रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *