वांछित चल रहे दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब नौ माह पूर्व श्याम नगर में दो पक्षों में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे दो नामजद आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं- 1373/20 धारा 147, 148, 149, 332, 353, 307, 336, 504 भादंवि व मुअसं- 1374/20 धारा 504, 307 भादंवि में वांछित चल रहे दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 05.11.2019 को वादी श्री रामऔतार पुत्र निरोत्तम सिंह निवासी ग्राम घिलौआ थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 04.11.2019 को वादी का पुत्र देवेन्द्र सिंह अपने भाई योगेंद्र तथा मित्र अजय के साथ श्याम नगर से भगीपुर जा रहा था, तभी आगे गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी, तभी सामने से प्रमोद, सर्वेश, योगेश तथा जोगेश आये और गाली गलौज करते हुए उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे वादी का पुत्र देवेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 1374/20 धारा 504, 307 भादंवि* पंजीकृत किया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा श्याम नगर में दो पक्षों में आपस में मारपीट व फायरिंग हो रही है, पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर पथराव व फायरिंग कर दी और मौके से भाग गए। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 1373/20 धारा 147, 148, 149, 332, 353, 307, 336, 504 भादंवि* बनाम प्रमोद आदि 13 नफर नामजद व 3 नफर अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। दिनांक 29.07.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों को श्याम नगर में उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
1- योगेश पुत्र प्रमोद निवासी श्याम नगर थाना कोतवाली नगर एटा।
2- सर्वेश पुत्र जमादार निवासी उपरोक्त।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उपनिरीक्षक अमरेश चंद्र त्यागी
2- उपनिरीक्षक संजीव कुमार
3- आरक्षी विजेंद्र सिंह
4- आरक्षी देवेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks