एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, ग्राम बेरनी में किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं- 281/2020 धारा 363, 364, 120बी व 506 भादंवि में फरार चल रहे महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 11.07.2020 को वादी श्री सुखवीर सिंह पुत्र निरोत्तर सिंह निवासी ग्राम बेरनी थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 11.07.2020 को वादी की पुत्री जिसको वादी ने आरती पत्नी संतोष कुमार व संतोष कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह निवासीगण बेरनी थाना जलेसर से गोद लिया था। उसे वादी की भाभी रूबी पत्नी सुशील कुमार निवासी ग्राम बेरनी अपने सहयोगी गौरव गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम बेरनी जलेसर के सहयोग से बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गये हैं। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मुअसं- 281/2820 धारा 363, 506 व 120 बी भादंवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 29.07.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त गौरव गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र अनिल कुमार तथा अभियुक्ता श्रीमती रवि उर्फ रुबी चिंटू को जलेसर फिरोजाबाद तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना जलेसर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- गौरव गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र अनिल कुमार निवासी बेरनी थाना जलेसर एटा।
2- श्रीमती रवि उर्फ रूबी पत्नी सुनील कुमार निवासी उपरोक्त।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उपनिरीक्षक दयाशंकर।
2- आरक्षी हितेश कुमार ।
3- आरक्षी पूजा रानी ।
