एटा ~ थाना मिरहची पुलिस की छापामारी, अवैध शराब की भट्टी चलाते एक अभियुक्त गिरफ्तार, 15 लीटर कच्ची शराब, करीब 250 लीटर लहन व भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा *अवैध भट्टी के साथ 15 लीटर कच्ची शराब नाजायज* व *250 लीटर लहन* व *शराब बनाने के उपकरण* सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। दिनांक 28/07/2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान छापामार कार्यवाही कर ग्राम धिरामई के तालाब के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0सं0- 129/2020 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम व 188, 269, 270 ipc व 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- राजू पुत्र राम निवास ग्राम कोयला थाना मिरहची जिला एटा
फरार अभियुक्त का नाम पता
1- संतोष पुत्र लटूरी सिंह ग्राम निरामई थाना मिरहची जिला एटा
बरामदगी
1- 15 लीटर कच्ची शराब
2- करीब 250 लीटर लहन
3- भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण
