आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस, रॉकेट्री बेस्ट फीचर फिल्म, कश्मीर फाइल्स भी लिस्ट में

अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, यह सम्मान पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर, आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस, रॉकेट्री बेस्ट फीचर फिल्म, कश्मीर फाइल्स भी लिस्ट में

साल 2021 के 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया है। रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने हैं। यह सम्मान पाने वाले वे पहले तेलुगु एक्टर हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

सूची-
बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)

बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्‌ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट फीचर फिल्म: रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट

बेस्ट डायरेक्टर: निखिल महाजन (गोदावरी द होली वाटर)

बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सरदार उधम

बेस्ट चिल्ड्रन मूवी: गांधी एंड कंपनी

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: भावेन राबरी (छेल्लो शो)

बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो

बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा कायझाला

बेस्ट मलयालम फिल्म: होम

बेस्ट तेलुगु फिल्म: ओपन्ना

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: एम एम कीरवानी (RRR) और देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)

बेस्ट लिरिक्स: चंद्र बोस (कोंडा पोलम)

बेस्ट एडिटिंग: संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: काल भैरव (RRR)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: श्रेया घोषाल (इराविन निझल)

बेस्ट कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षिष्ठ (RRR)

स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड: विष्णु वर्धन (शेरशाह)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: वी. श्रीनिवास मोहन (RRR)

बेस्ट नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- द कश्मीर फाइल्स

इस बार बॉलीवुड की तुलना में साउथ की फिल्मों का स्कोप ज्यादा दिख रहा है। पिछले साल अजय देवगन और साउथ स्टार सूर्या ने संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks