अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता ~ चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दो शातिर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, तस्करी को ले जाया जा रहा 1.200 कि.ग्रा. सफेद नशीला पाउडर डायपाजाम बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तथा बरामदगी व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 1 किलो 200 ग्राम डायपाजाम नशीला पाउडर सहित दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 28.07.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक मादक पदार्थ तस्कर अर्जुन उर्फ बच्चा को अलीगंज तिराहा के पास से तथा दूसरे मादक पदार्थ तस्कर रुपकिशोर को मालगोदाम रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी में दोनों के कब्जे से 550 ग्राम + 650 ग्राम कुल 1.200 कि.ग्राम डायपाजाम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर एटा पर *मुअसं- 491/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* व **मुअसं- 495/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
- अर्जुन उर्फ बच्चा पुत्र गिरीशचंद्र निवासी हिन्दुनगर थाना कोतवाली नगर एटा।
2- रूपकिशोर पुत्र सूरजपाल निवासी मोहल्ला सिकरवार थाना खैर जिला अलीगढ़।
बरामद मालः-
- 1.200 किलोग्राम डायपाजाम नशीला पाउडर।

