नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना में प्रकाश में आया अभियुक्त गिरफ्तार

एटा– थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, अवागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना में प्रकाश में आया अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं0– 175/23 धारा 323, 504, 506, 376 भादवि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट में प्रकाश मे आये अभियुक्त सोहिल पुत्र गरीब खॉ निवासी गनेशपुर थाना अवागढ एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. सोहिल पुत्र गरीब खॉ नि0 गनेशपुर थाना अवागढ जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. उ0नि0 श्री विपिन कुमार
    2.का0 जितेन्द्र कुमार
    3.का0 अमरजीत।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks