एटा ~ थाना मारहरा पुलिस की छापामारी, चेकिंग के दौरान 04 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, 4330 रुपये, तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 28.07.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार व्यक्तियों को सिलौनी जाने वाली सड़क के किनारे आम के बाग से समय करीब 16.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी तथा मौके से *कुल 4330 रुपये* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु०अ०सं० 150/2020 धारा 13 जुआ एक्ट व 3 महामारी एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- अजय पुत्र रामखिलाड़ी निवासी कुटैना, थाना मारहरा एटा।
2- मोहित पुत्र टीकाराम निवासी हयातपुर माफी थाना मारहरा एटा।
3- छोटेलाल पुत्र गजराज निवासी कुटैना थाना मारहरा एटा।
4- मुकेश पुत्र रामसिंह निवासी नगरिया बीच थाना मारहरा एटा।
फरार अभियुक्तों का नाम-पता:-
1- किशनदेव पुत्र भूदेव सिंह निवासी सराय अहमद ख़ां थाना मारहरा एटा
2- दो व्यक्ति नाम-पता अज्ञात
बरामदगी
1- 4330 रुपये, ताश पत्ते
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया
2- उपनिरीक्षक मंजीत सिंह
3- आरक्षी रजनेश कुमार
4- आरक्षी कोमल सिंह
5- आरक्षी चालक श्यामपाल सिंह



