मार्चऔर अप्रैल के महीने के 28 दिन में एक्टिव क्वारंटीन में डॉक्टर खा गए 50 लाख का खाना,रिपोर्ट राहुल शर्मा

अलीगढ़ कि बड़ी खबर
? मार्चऔर अप्रैल के महीने के 28 दिन में एक्टिव क्वारंटीन में डॉक्टर खा गए 50 लाख का खाना, भुगतान करने से योगी सरकार ने खड़े कर दिए हाथ
मार्चऔर अप्रैल के महीने के 28 दिन में एक्टिव क्वारंटीन में डॉक्टर 50 लाख का खाना खा गए।अब इस भारी भरकम भुगतान करने से पहले योगी सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं।यह मामला मंगलवार को कमिश्ररी में हुई कोरोना मामलों की मंडलीय समीक्षा बैठक मेें उठा।इस पर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डा. रजनीश दुबे भी हैरान रह गये। उन्होंने शासनादेश का हवाला देते हुए बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया।कहा कि भविष्य में वह 50 रुपये डायट के हिसाब से भुगतान कर सकते हैं।कोरोना का प्रकोप शुरू होने पर जेएनएमसी में लखनऊ एवं अन्य स्थानों से डाक्टरों की टीम बुलाई गई थी।डाक्टरों को महानगर के होटलों में क्वारंटीन किया गया था।पहले बैच के 42 डाक्टरों को 20 मार्च को होटल पाम ट्री एवं विकास होटल में 14 दिन के लिये क्वारंटीन किया गया था।इसके बाद अगले बैच के 42 डाक्टरों को होटल गैलेक्सी एवं होटल अली इन में ठहराया गया।28 दिन की अवधि में डाक्टरों के खानपान से लेकर ठहरने तक का बिल 50 लाख बैठा है।यानी हर डाक्टर ने प्रतिदिन करीब 2126 रुपये का खर्चा किया।इस बिल के भुगतान को लेकर जेएनएमसी, स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन में ठनी हुई है।उन्होंने शासनादेश का जिक्र करते हुए कहा कि शासनादेश में इस तरह के खर्च के लिये बजट का कोई प्रावधान नहीं है।इस वजह से इस बिल का भुगतान नहीं किया जा सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks