खेतों से होते हुए वह स्कूली जाती थी,किसी दरिंदे ने उजाड़ दी मासूम की जिन्दगी

*खेतों से होते हुए वह स्कूली जाती थी,किसी दरिंदे ने उजाड़ दी मासूम की जिन्दगी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज, । छात्रा का घर गांव के बाहर है और स्कूल गांव में है। छात्रा खेतों से होते हुए हर दिन स्कूल जाती थी। सोमवार को भी वह स्कूल गई थी। मक्का के खेतों से होते हुए वह स्कूली जाती थी। ऐसे में खेत में कोई छिपा हो इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है

घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मृतका घर में सबसे छोटी थी। इनसे बड़ी दो बेटियां और भी हैं। एक की शादी हो चुकी है। चार भाई भी हैं। बेटी का शव मिलने के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि जिस खेत में शव मिला है वह खेत अशोक चतुर्वेदी के नाम है जिसे पिंटू सक्सेना ने बटाई पर ले रखा था। खेत पर बैग मिलने के बाद शक बढ़ा था कि छात्रा भी आसपास ही होगी।

पुलिस शव लेकर निकली, आगे फिर रोक लियाएक तरफ जहां पुलिस ने ग्रामीणों से वार्ता की तो वहीं दूसरी तरफ अन्य पुलिसकर्मी शव को कब्जे में लेकर खेत से होकर निकल गए। कुछ दूर पहुंचने पर ग्रामीणों को पता चला गया और शव को फिर से रोक लिया है।

ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया था। बताया जा रहा है कि ग्रामीण शव मिलने के बाद डीएम, एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। हालांकि एसएसपी और डीएम मौके पर पहुंच गए। दूसरी तरफ मामला बढ़ता देख अलीगंज सर्किल की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks