शहर में संचालित दो दर्जन अवैध प्रसव केन्द्रों पर कार्रवाई की हिम्मत स्वास्थ्य विभाग नहीं जुटा पा रहा,

*शहर में संचालित दो दर्जन अवैध प्रसव केन्द्रों पर कार्रवाई की हिम्मत स्वास्थ्य विभाग नहीं जुटा पा रहा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – डीएम के यहां होने वाली अपंजीकृतों के विरुद्ध शिकायत पर ही स्वास्थ्य विभाग नोटिस देने की कार्रवाई कर रहा है। जबकि शहर में संचालित दो दर्जन अवैध प्रसव केन्द्रों पर कार्रवाई की हिम्मत स्वास्थ्य विभाग नहीं जुटा पा रहा है।
डीएम के कार्यालय में आए दिन जनपद में संचालित अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल, प्रसव केन्द्रों, पैथोलॉजी की शिकायत लोग कर रहे हैं। डीएम कार्यालय से भेजी जाने वाली शिकायतों पर ही स्वास्थ्य विभाग से सिर्फ नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में मौजूद डाटा के अनुसार जून माह तक शिकायतों के आधार पर अपंजीकृत नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने टीमों के साथ 29 अपंजीकृतों को नोटिस, 17 अस्पताल सील किए गए है। जनपद में नौ के विरुद्ध एफआईआर कराई गई। डीएम के अनुमोदन पर दो क्लीनिक, अस्पताल सामान खाली कराकर बंद किए गए। सीएमओ की ओर से सामान खाली कराकर आठ क्लीनिक बंद कराए गए। जुलाई में नारायण हास्पिटल में दो, मेट्रो हास्पिटल में एक, सन्मति सेवाधाम में दो, न्यू गोपाल हास्पिटल में एक, ओमश्री में एक, मां दुर्गा हास्पिटल में एक, अलीगंज के केपी हास्पिटल में एक में, सकीट के वीरेन्द्र सिंह के यहां एक, जैथरा में एक जच्चा-बच्चा की मौत हो चुकी है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नौ स्थानों पर नोटिस देने, ओटी सील करने की कार्रवाई की, जिनमें से अधिकांश हास्पिटल की ओटी खोलने की कार्रवाई कर दी गई है।

एमओआईसी से मांगी गई थी अपंजीकृतों की सूची

एटा। स्वास्थ्य विभाग ने संचालित ब्लॉक स्तरीय सीएचसी, पीएचसी क्षेत्र में संचालित हो रहे अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल, पैथोलॉजी की सूची तैयार कर देने के निर्देश एमओआईसी को दिए गए थे। एमओआईसी स्तर से भेजी गई सूची में ऐसे नाम शामिल किए गए हैं। जिन्होंने या तो क्लीनिक, अस्पताल बंद कर दिए है। इस सूची का भी लाभ स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पा रहा है।

*दो दर्जन अपंजीकृत प्रसव केन्द्र संचालित

एटा। शहर में दो दर्जन से अधिक अपंजीकृत प्रसव केन्द्र संचालित हो रहे हैं। शहर का ऐसा कोई कोना, गली-मोहल्ला नहीं बचा है। जहां पर अपंजीकृतों की कारगुजारियां संचालित न हो रही है। उसमें प्रमुख रूप से शिकोहाबाद रोड, हाजीपुरा, कासगंज रोड, पीपल अड्डा, आगरा रोड, निधौली रोड, अलीगढ़ रोड पर दो दर्जन से अधिक अपंजीकृत प्रसव केन्द्र संचालित हो रहे है।

डीएम कार्यालय सहित जहां से भी अपंजीकृत क्लीनिक में मरीज के मरने की सूचना मिल रही है। वहां पर जाकर नोटिस देने और ओटी सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
-डॉ. सर्वेश कुमार, अपंजीकृत नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks