
*!!.बुंदेलखंड में शह व सियासत, 45.पृथ्वीपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा भारी कमजोर बदला जाएगा चेहरा : कांग्रेस से नितेंद्र ब्रजेंद्र सिंह राठौर देगे दम.!!*
*समाजवादी पार्टी छौड़ भाजपा से उपचुनाव जीते विधायक डॉ. शिशुपाल यादव का हो रहा जबरदस्त विरोध*
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में बहुत ही कम समय बचा है, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी जी जान लगाकर सत्ता में बने रहना चाहती है तो वही कांग्रेस भी इस बार पूरी तैयारी के साथ भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कस रही है l इसलिए प्रत्येक सीट पर दोनों ही राजनैतिक दलों के द्वारा पूरा जोर लगाया जा रहा है।
45.पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में बुंदेलखंड के कद्दावर नेता पांच बार के विधायक पूर्व मंत्री स्व. ब्रजेंद्र सिंह राठौर के कोरोना के कारण निधन होने से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह राठौर को समाजवादी पार्टी से भाजपा में आए डॉ. शिशुपाल यादव ने करीब 15000 से अधिक मतों से चुनाव हराया था l उपचुनाव हारने के बाद नितिन ब्रजेंद सिंह राठौर लगातार सक्रिय रहे, आज उनके पक्ष में सहानुभूति लहर स्पष्ट देखी जा रही है l
विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक अहिरवार समाज के करीब 30000 मतदाता है इसके बाद कुशवाहा समाज की करीब 25000 हजार, केवट ढीमर समाज के करीब 24000, यादव समाज के 23000, ब्राह्मण समाज के 20000 और अन्य समाजों के मतदाता है, भाजपा की संभावित उम्मीदवार गणेशी लाल नायक भी निरंतर क्षेत्र के संपर्क में है l
विधानसभा उपचुनाव के समय डॉक्टर शिशुपाल यादव के साथ श्रीमती अनीता सुनील नायक, ओमप्रकाश रावत सक्रिय रहे ओमप्रकाश रावत ने डॉ. शिशुपाल यादव को स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी चुनाव जीतने के बाद परिस्थितियों बदलीआज रावत जी की दूरियां बढ़ती जा रही हैं
ओम प्रकाश रावत ने 2008 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और ब्राह्मण समाज के सर्वमान्य लोकप्रिय नेता है l
कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नितिंद्र सिंह राठौर का नाम तय है, घोषणा होना बाकी है हाईकमान की तरफ काम करने का इशारा भी मिल गया है
भाजपा में भी शीशुपाल यादव की उम्मीदवारी का विरोध है और उनका क्षेत्र में जनाधार तेजी से गिरा
तब पार्टी में प्रत्याशियों की दौड़ में गणेशी लाल नायक सबसे आगे हैं अनिल पांडे, प्रमोद यादव भी जोर लगा रहे हैं l
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार गणेशी लाल नायक, ओम प्रकाश रावत, अनीता सुनील नायक, अनिल पांडे, प्रमोद नदिया के साथ डॉ. शिशुपाल यादव का नाम है
भारतीय जनता पार्टी के टिकट में स्थानीय नेताओं की कोई भूमिका नहीं रहेगी सारा कारोबार अमित शाह जी के पास है l क्या परिस्थितियां बनती है यह भविष्य बताएगा लेकिन क्षेत्र में प्रतिनिधि द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार डॉ. शिशुपाल यादव से नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर काफी आगे हैं l