गैर इरादतन हत्या की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एटा- थाना निधौली पुलिस को मिली सफलता, निधौली कला पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 129/23 धारा 304 भादवि में वांछित अभियुक्त वीरपाल सिंह पुत्र श्री नत्थू सिंह निवासी ग्राम श्यामपुर थाना निधौली कलां जिला एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार‌ अभियुक्त का नाम पता-

  1. वीरपाल सिंह पुत्र श्री नत्थू सिंह निवासी ग्राम श्यामपुर थाना निधौली कलां जिला एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–

  1. नि0अ0 श्री अवधेश कुमार
  2. है0का0 सुधीर कुमार
  3. का0 अजय कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks