
एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 48 क्वार्टर अवैध शराब सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा अभियुक्त नरेश पुत्र अतर सिंह निवासी नाहरपुर थाना जलेसर एटा व बबलू पुत्र कालीचरन निवासी बछैपुरा थाना जलेसर एटा को रामरायपुर कट से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता―
- नरेश पुत्र अतर सिंह निवासी नाहरपुर थाना जलेसर एटा
- बबलू पुत्र कालीचरन निवासी बछैपुरा थाना जलेसर एटा।
बरामदगी-
- 48 क्वार्टर अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर त्रिपाठी थाना जलेसर एटा
- कां0 भानचन्द
- का0 गजेन्द्र सिंह