
एटा,प्रधान मंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक तौर पर संविधान विरोधी विचार व्यक्त किये जाने को लेकर अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
बसीम सलमानी जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग एटा ने कहा की आपको संज्ञान में होगा कि प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष श्री बिबेक देबरॉय ने अंग्रेज़ी दैनिक द मिंट के 15 अगस्त 2023 के संसकरण में मौजूदा संविधान की जगह नया संविधान लाने की वकालत करते हुए ‘देयर इज़ ए केस फॉर वी द पीपल टू इंब्रेस अ न्यू कॉस्टिट्यूशन’ शीर्षक से लेख लिखा है। चूंकि यह लेख उनके सरकारी ओहदे के साथ प्रकाशित हुआ है इसलिए इसे उनका व्यक्तिगत राय नहीं समझा जा सकता और ना ही ये संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति के उनके अधिकार के तहत ही आता है। लिहाजा तकनीकी तौर पर ऐसी कोई वजह नहीं दिखती कि इसे केंद्र सरकार की राय न मानी जाए।
गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एटा ने कहा की जिस तरह लेख में संविधान के बुनियादी संरचना को खत्म कर देने की वकालत के साथ उसमें वर्णित समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, न्याय, स्वतंत्रता और समानता जैसे शब्दों को हिकारत से संबोधित क