जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैम पोर्टल की कठिनाइयों का किया गया निवारण

एटा,भारत सरकार द्वारा विकसित ई- मार्केट प्लस- जैम के माध्यम से विकास भवन सभागार एटा में जिला स्तरीय जैम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।
एम एस एम ई विभाग ” जेम सेल ” दिल्ली से आए प्रशिक्षक मानवेंद्र सिंह द्वारा जनपद के समस्त विभागों के आहरण व् वितरण अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग आई ई डी, आई सी डी एस आयुष विभाग नगर, पालिका परिषद,लोक निर्माण विभाग, उद्यान विभाग,अर्थ संख्या विभाग,एफ एस डी ए विभाग, समाज कल्याण विभाग,युवा कल्याण विभाग,भूमि संरक्षण विभाग, डी आई ओ एस, विकाश विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग आदि सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों को जेम पोर्टल के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
विक्रेता मैसर्स जय श्री, मैसर्स गंगा कंप्यूटर,मैसर्स सिंह ग्रामोद्योग, मैसर्स जय महाकाल,मैसर्स भारत बिस्कुट बेकरी, मैसर्स पोलेक्स इंटरनेशनल, महावीर फूड के अलावा अनेकों इकाइयों के स्वामियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए जैम पोर्टल पर आने वाली कठिनाइयों से संबंधित प्रश्नों को पूछा गया।
उक्त कठिनाइयों का निवारण प्रशिक्षण द्वारा संतोषजनक ढंग से किया गया।
प्रशिक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि भारत सरकार द्वारा ई – प्रोक्योरमेंट पोर्टल के रूप में आई मार्केट प्लस विकसित किया गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 से उक्त पोर्टल को अंगीकृत करते हुए प्राइमरी यूजर्स नामित किए गए हैं।
क्रेताओं की सुलभता बढ़ाने हेतु जेम पोर्टल पर नवीन सुविधा को समय-समय पर उपलब्ध कराया जाता है।
जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों द्वारा खरीदारी करने एवं जैम पोर्टल पर हो रहे परिवर्तनों की जानकारी तथा पोर्टल के प्रयोग में आ रही कठिनाइयों का निवारण टीम द्वारा प्रशिक्षण के दौरान किया गया।
जेम पोर्टल प्रभारी वेद प्रकाश द्वारा समस्त व्यवस्थाओ को पूर्ण किया गया। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के सहायक आयुक्त उद्योग बांकेलाल उपस्थित रहे प्रशिक्षण के अंत में उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।