ईद व रक्षाबंधन को लेकर कोतवाली में हुई बैठक*
इगलास। कोतवाली के सभागार में मंगलवार को ईद व रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर शांंति समिति की बैठक हुई।एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने कोविड-19 को लेकर सरकार जारी गाइड लाइन के तहत ईद व रक्षाबंधन के त्यौहार मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोग घरों पर ही नमाज अदा करेंगे। कुर्बानी घर पर पर्दे में ही करें, अवशेषों को इधर-उधर न फेंके। धारा 144 का पालन न करने वालों के साथ सख्ती करने के निर्देश कोतवाल को दिए। कोतवाल प्रवीन कुमार मान ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। बैठक में सीओ परशुराम सिंह, चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा, अब्दुल हमीद सिद्दीकी, अनिल बंसल, अबरार खान, आस मोहम्मद, अजय सिंह उर्फ अज्जू, मदन सिंह, रसीद खां, काले खां, शकील खान आदि थे।