प्राइवेट पैथोलॉजी में आए तीन डेंगू पॉजिटिव

प्राइवेट पैथोलॉजी में आए तीन डेंगू पॉजिटिव

एटा। जनपद में अलग-अलग पैथोलॉजी में हुई रैपिड कार्ड से जांच में तीन बुखार रोगी डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। जांच रिपोर्ट यूडीएसपी पोर्टल पर आने के बाद विभाग तीनों की डेंगू एलाइजा जांच कराएगा। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को ब्लॉक सकीट क्षेत्र के गांव नगला अगर निवासी 19 वर्षीय अंशुल पुत्र हरिकेश की सकीट स्थित प्राइवेट पैथोलॉजी में रैपिड कार्ड से डेंगू जांच हुई। इसमें वह पॉजिटिव आया है, सूचना पैथोलॉजी ने यूडीएसपी पोर्टल पर दी है। मोहल्ला शांतिनगर निवासी 23 वर्षीय प्रशांत गर्ग की बिसारिया पैथोलॉजी, ब्लॉक निधौलीकलां क्षेत्र के गांव गदुआ निवासी 6 वर्षीय तनु पुत्री राहुल यादव जांच में डेंगू पॉजिटिव निकली है। पांच स्थानों पर स्वास्थ्य टीमों को भेजा गया। पांच स्थानों पर 151 बीमार मिले। इसमें 84 की मलेरिया जांच, 20 की कार्ड से डेंगू जांच की गई। जांच में 22 संभावित डेंगू रोगियों की एलाइजा जांच को सेम्पल मेडिकल कालेज भेजे गये हैं।

रोजगार मेला का आयोजन कल

एटा। रविवार को जिला रोजगार सहायता अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि 22 अगस्त को शहर के जीटी रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर बेरोजगार होनहार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि मेले में 18 से 35 वर्ष तक युवक, युवतियां प्रतिभाग कर सकते हैं। युवक, युवतियां पंजीकरण विभाग की बेवसाइट पर कर सकते हैं। अभ्यर्थी शैक्षिक प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks