*अहिल्याबाई जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए खोला जाय*
यू पी ओलंपिक एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जब गृह मंत्रालय ने प्रदेशीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए खेलों के मैदान को खोलने की घोषणा कर दी है और विगत 1 माह से उत्तर प्रदेश के कई मंडलों के स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए खोल दिए गए हैं तो अलीगढ़ का जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम क्यों बंद पड़ा है जिस नियम के अंतर्गत दूसरे मंडलों के स्पोर्ट्स स्टेडियम खोले गए हैं उसी नियम का पालन करते हुए अलीगढ़ का स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए खोला जाए । मजहर ने आगे कहा कि लंबे समय तक अभ्यास को छोड़ने से खेल के परफार्मेंस पर विपरीत प्रभाव पड़ता है , जनपद का खिलाड़ी अभ्यास हेतु परेशान हो रहा है तथा भारत सरकार के खेल मंत्री किरन रिजिजू ने हरियाणा के पंचकूला में अगले वर्ष चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम के आयोजन की घोषणा कर दी है।