नयाबास में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*नयाबास में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या*

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबास पर ईंट भट्ठे के समीप मांकरौल के युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।गांव मांकरौल निवासी गिर्राज (26)पुत्र चंद्रपाल सिंह बुधवार को चार बजे घर से बेसवां जाने की कहकर बाइक से निकला था। गांव नयाबास स्थित राधा भट्ठा वर रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के पीठ में गोली मारी गई थी। हत्या की सूचना पर एसपी ग्रामीण अतुल शर्मा, कोतवाल प्रवीन कुमार मान, एसआइ योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर घटना के संबंध में जानकारी की। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।
विदित रहे कि मृतक दो भाई है। आठ वर्ष पहले शादी हुई थी। अपने पीछे पत्नी निर्मला, मासूम बेटे कांहा को छोड़ा है। उसकी मौत से परिजन रो-रो कर बेहाल है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks