
एटा–थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता थाना मारहरा पुलिस द्वारा चोरी करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चोरी के मामले में थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअस–91/2023 धारा 379, 420, 411 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त को आज दिनांक 19.08.2023 को मारहरा– नागरिया रोड से समय करीब 9:40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.मुनीष जोगी पुत्र नीतू जोगी निवासी मोहल्ला बड़ा बाजार कस्बा व थाना निधौली कलां ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.थाना अध्यक्ष सतपाल सिंह
- उपनिरीक्षक सोमपाल गंगवार
- मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार राणा
4.आरक्षी कृष्ण कुमार
5.आरक्षी हरि ओम।