सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर प्राप्त कुल 115 प्रार्थना पत्रों में से कुल 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से तहसील रॉबर्ट्सगंज पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर सुनी गयी जनता की समस्याएं-
“सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर प्राप्त कुल 115 प्रार्थना पत्रों में से कुल 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश आज दिनांक 19.08.2023 को तहसील दिवस के अवसर पर डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व श्री सौरभ गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से तहसील रॉबर्ट्सगंज पर जन शिकायतों को सुना गया । इस दौरान कुल 115 प्राप्त प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समुचित और त्वरित कार्रवाई करते हुये गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये । इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया । *इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर व क्षेत्राधिकारी सदर मौजूद रहे ।*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks