
पति से कोई विवाद, विवाद इतना बढ़ गया कि पति रामू ने रवीना को गोली मार दी
एटा, । घर में कहासुनी के बाद पति ने दूसरी पत्नी को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से महिला घायल हो गई। महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए।
कोतवाली देहात के गांव नगला सेवा निवासी रवीना (37) की शादी करीब 12 साल पहले रामभरोसे उर्फ रामू निवासी रामनगर थाना निधौलीकलां के साथ हुई थी। पहली पत्नी सुशीला देवी निवासी खुशालगढ़ की है। इनकी ही सहमित से रवीना से दूसरी शादी हुई थी। रामू दिल्ली की फैक्ट्री में गाड़ी चलाता है।
सात अगस्त को पति रामू दिल्ली से लौटा था। पहली पत्नी सुशीला देवी के अनुसार रवीना गेट पर लगी मिट्टी साफ कर रही थी। इसी दौरान पति से कोई विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति रामू ने रवीना को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के साथ मिलकर महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। आगरा रेफर करने से पहले मायकवाले भी पहुंच गए और पुलिस ने भी महिला के बयान दर्ज किए है। बताया जा रहा है कि रामू पहले भी झगड़ता रहता था। पुलिस को तहरीर का इंतजार है।
पेट में गोली लगने से महिला गंभीर हालत में की गई रेफर
● थाना निधौलीकलां के गांव रामनगर का है मामला
पहली पत्नी से बेटी होने पर की थी दूसरी शादी
मेडिकल कॉलेज पहुंची पहली पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि उनकी स्वेच्छा से ही दोनों शादी की हुई थी। उनके पास बेटी हैं जिसकी शादी कर दी है। रवीना के पास एक लड़का-एक लड़की है। सुशीला देवी पूर्व प्रधान भी रह चुकी है।