
आगरा: मैसर्स अंनिल फिलिंग स्टेशन हाइवे पथौली थाना मलपुरा आगरा के पैट्रोल पम्प कर्मचारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।
आज दिनांक 18.08.23. को श्री शिवदयाल शर्मा सेवानिवृत्त C F O ने मैसर्स अनिल फिलिंग स्टेशन पथौली थाना मलपुरा आगरा के पैट्रोल पम्प कर्मचारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा पैट्रोल पम्प पर आग लगने के कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा पैट्रोल पम्प कर्मचारियों को पैट्रोल पम्प पर उपलब्ध फायर एक्सिग्व्यूसरों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ सेवानिवृत्त C F O ने पैट्रोल पम्प कर्मचारियों फायर स्टेशन के आपात कालीन टेलीफोन नम्वरों की जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित प्रबन्धक श्री अनिल कुमार सिंह व स्टाफ राजू,आदित्य सिंह, रिन्कू,शिवम आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।