
एटा– श्रावण मास में कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद एटा की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु वाहनों की संशोधित रूट व्यवस्था निम्नवत रहेगी।
शिकोहाबाद से एटा की ओर आने/जाने वाले भारी वाहनों का रूट-
1. भारी वाहन- शिकोहाबाद से एटा की ओर आने वाले भारी / आवश्यक वस्तुओं के वाहन शिकोहाबाद से घिरौर, मैनपुरी होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगे।
2. हल्का वाहन- शिकोहाबाद से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन जसराना घिरौर, मैनपुरी होते हुये अपने गंतव्य को जायेंगे एवं इसी मार्ग पर वापस आयेंगे।
3. कॉवड मार्ग- कॉवडिया एटा से रिजोर, जसराना, शिकोहाबाद होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे, कावड़ मार्ग पर केवल कॉवड़ियों से संबंधित वाहनों का ही आवागमन होगा।
टूण्डला से एटा वदायूँ बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों का रूट-
1. भारी वाहन– टुण्डला से एटा की ओर आने वाले भारी / आवश्यक वस्तुओं के वाहन टूण्डला ओवर ब्रिज से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली से एटा बाई-पास गंजडुडवारा कट कोतवाली देहात पटियाली होते हुये बदायूँ बरेली जायेंगे एवं इसी मार्ग पर वापस आयेंगे।
2. हल्का वाहन- आगरा/टुण्डला से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन अवागढ़ से जलेसर, सिकन्दराराऊ होते हुये अपने गंतव्य को जायेंगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें।
3. कॉवड मार्ग- कॉवडिया एटा से जावड़ा, वसुन्धरा, अवागढ़ होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे कॉबड़ मार्ग पर केवल कॉवडियो से संबंधित वाहनों का ही आवागमन होगा।
बरेली, वदायूँ से एटा आगरा की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों का रूट-
1. भारी वाहन- बरेली बदायूँ से एटा आगरा की ओर आने वाले भारी/आवश्यक वस्तुओं के वाहन एटा वाई पास गंजडुडवारा कट कोतवाली देहात पटियाली घिरोर शिकोहाबाद होते हुये टुण्डला आगरा जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें।
2. हल्का वाहन- बरेली बदायूँ से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन सहावर, अमापुर, एटा वाई पास होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें।
3. कॉवड मार्ग- कॉवडिया कासगंज, मिरहची से एटा होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे कॉवड मार्ग पर केवल कॉवडियों से सम्बन्धित वाहनों का ही आवागमन होगा।
फर्रुखाबाद, अलीगंज से एटा की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों का रूट-
1. भारी वाहन– फर्रुखाबाद, अलीगंज से एटा की ओर आने वाले भारी/आवश्यक वस्तुओं के वाहन एटा बाईपास से कुरावली घिरोर शिकोहाबाद होते हुये आगरा को जायेंगे एवं इसी मार्ग पर वापस आयेंगे।
2. हल्का वाहन– फर्रुखाबाद, अलीगंज से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन एटा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे एवं इसी मार्ग पर वापस आएंगे।
3. कॉवड मार्ग- कॉवडिया अलीगंज से बागवाला, एटा होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे कॉवड़ मार्ग पर केवल कावड़ियों से संबंधित बानो का ही आवागमन होगा।
कानपुर,मैनपुरी, मलावन से एटा की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों का रूट-
1. भारी वाहन- कानपुर, मैनपुरी, मलावन से एटा की ओर आने वाले भारी/ आवश्यक वस्तुओं के वाहन आर०टी०ओ० ओवर ब्रिज एटा से वाई-पास होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेंगे।
2.हल्का वाहन- कानपुर, मैनपुरी, मलावन से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन आर०टी०ओ० ओवर ब्रिज एटा से बाई–पास होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे एवं इसी मार्ग पर वापस आयेगें।
अलीगढ़, सिकन्दराराऊ से एटा की ओर आने/जाने वाले भारी वाहनों का रूट-
1. भारी वाहन- अलीगढ़, सिकन्दराराऊ से एटा की ओर आने वाले भारी/ आवश्यक वस्तुओं के वाहन चौथा मील से ओवर ब्रिज एटा से बाई–पास होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेंगे।
2. हल्का वाहन- अलीगढ़, सिकन्दराराऊ से एटा की ओर आने वाले हल्के वाहन चौथा मील से ओवर ब्रिज एटा से बाई–पास होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगें एवं इसी मार्ग पर वापस आयेंगे।
इसौली चौराहा से रजावली की तरफ डायवर्जन–
इसौली चौराहा से थाना रजावली की तरफ भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा व बड़े वाहन अस्थाई पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
डायवर्जन- चौकी जरैरा थाना हसायन हाथरस, जलेसर की तरफ से डायवर्जन
जलेसर की तरफ से डायवर्जन– जलेसर की तरफ अवागढ़ बाई पास से भारी वाहनों का पूर्णतः डायवर्जन रहेगा थाना जलेसर से थाना बरहन डायवर्जन
थाना जलेसर से थाना बरहन डायवर्जन- थाना जलेसर से थाना वाराणसी कावड़ियों का आवागमन रहता है चौकी टेढ़ी बगिया थाना खंदौली आगरा पर डायवर्जन रहेगा।
(कन्टीजेन्सी रूट )
1. थाना – रिजोर एका मोड से डायबर्जन– एटा शिकोहाबाद रोड़ से थाना – रिजोर एका मोड़ से मुस्तफाबाद चौकी थाना जसराना से शिकोहाबाद के लिये डायवर्जन किया जायेगा
2. चपरई मोड थाना-रिजोर- थाना रिजोर से एटा की तरफ चपरई मोड़ से थाना सकीट से आसपुर से बायपास पर डायवर्जन किया जाएगा।
(रिजर्व पार्किंग)
1. जलेसर- एम०जी०एम० इण्टर कॉलेज का ग्राउण्ड जलेसर में रिजर्व पार्किंग रहेगी
2. रिजोर – फफोतू लिंक रोड पर पार्किंग रहेगी
3. मिरहची- सिरसा टिप्पू नहर की पटरी पर पार्किंग रहेगी
4. मिरहची – पीएनसी प्लान्ट मिरहची पर पार्किंग रहेगी
5. को० देहात- वावसा पर मिक्सर प्लान्ट चौकी जावड़ा में पार्किंग रहेगी।