दिनांक09-09-2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

एटा 16 अगस्त 2023 (सू0वि0)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक09-09-2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
इस लोक अदालत से पूर्व आज दिनांक 16-08-2023 को श्री नरेन्द्र कुमार सिंह अपर जिला जज / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता एवं श्री कमालुद्दीन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों की बैठक ली गई। बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि प्रशासन से संबंधित अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण एवं समन तामीला कराया जाना सुनिश्चित करें।
इस बैठक में में राकेश कुमार, तहसीलदार, अलीगंज एटा, अजीत कुमार सिंह, तहसीलदार जलेसर, एवं डौली, नायव तहसीलदार, सदर एटा आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks