डिवाइडर से टकराई बाइक,श्रद्धालु की मौत

बांदा। कामदगिरि की परिक्रमा करने के बाद बाइक से घर लौट रहा युवक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया गया। वहां उपचार होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मध्य प्रदेश भिंड जिले के लहार गांव के वीर सिंह (37) पुत्र सुदामा प्रसाद कामदगिरि के दर्शन करने आया था। मंगलवार की दोपहर वह बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे होते हुए घर जा रहा था, तभी बिसंडा के पास तेज रफ्तार बाइक अनिंयत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया, वहां उपचार होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की जेब से मिले मेाबाइल के जरिए घरवालों को जानकारी दी गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks