करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। खेत में पानी लगाने के लिए समर्सेबिल चलातेे समय करंट की चपेट में आने से पीआरडी जवान की मौेत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

मारहरा नगर पालिका क्षेत्र के गांव नगला परसी निवासी रामौतार (48 वर्ष) पीआरडी के जवान थे। परिजनों ने बताया, कि बुधवार की सुबह 9 बजे लगभग वह अपने खेत में पानी लगाने के लिए गये थे। खेत पर पहुंचकर उन्होने निजी ट्यबैल में लगी समर को चालू करने के लिए जैसे ही स्टार्टर का स्विच ऑन किया, वैसे ही करंट की चपेट में आ गये और करंट के झटके से उनका सिर लोहे केेेे गेट में लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। खेत से गुजर रहे अन्य किसानों ने जब उन्हे वहां मृत अवस्था में पडा देखा, तो इसकी सूचना परिजनों को मिली। आनन फानन में परिजन उन्हे समीपतर्वी जनपद कासगंज के जिला अस्पताल ले गये, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पीआरडी जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मारहरा थानाध्यक्ष सत्यपालसिंह ने बताया, कि मृतक के भाई प्रेमराज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुुख्यालय भिजवा दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks