
एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ एवं धमकी देने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ एवं धमकी देने के संबंध में थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत *मुअस–471/2023 धारा 354, 504, 506 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट* में वांछित चल रहे अभियुक्त को आज दिनांक 18.07.2023 को समय करीब 11:05 बजे चौंचाबनगांव, पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.मोहित श्रीवास्तव पुत्र मनोज श्रीवास्तव निवासी बरथरी थाना बागवाला एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम 1.प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह
2.वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयवीर सिंह।