सुनील पांडे बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव व सोनभद्र प्रभारी

सुनील पांडे बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव व सोनभद्र प्रभारी
मिर्जापुर
मीरजापुर। आम आदमी पार्टी के राज्य प्रभारी उ0प्र0 एवं राज्य सभा सासंद मा० संजय सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष काशी प्रान्त उ०प्र० श्री पवन तिवारी जी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी रहे मिर्जापुर के युवा तुर्क सघर्षशील नेता मा० सुनील कुमार पाण्डेय एड० को आम आदमी पार्टी का प्रदेश सचिव उ०प्र० व जनपद प्रभारी सोनभद्र मनोनित किया। इनकी नियुक्ति से जनपद मीरजापुर में खुशी की लहर दौड़ गयी। पार्टी के जिला कार्यालय वी० सिंह एकेडमी भरूहना पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव उ०प्र० व प्रभारी सोनभद्र बनने पर सुनील कुमार पाण्डेय एडवोकेट का माल्यापर्ण करके भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। सुनील कुमार पाण्डेय एड० को नवीन जिम्मेदारी मिलने पर मीरजापुर के जिलाध्यक्ष प्रो० बबऊ सिंह जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रदेश सचिव राजन सिंह, संजय गुप्ता, भोलानाथ बियार, रविन्द्र श्रीवास्तव, सुशील पाण्डेय, राकेश उपाध्यक्ष, आनन्द सिंह, रामराज मौर्या, आनन्द कुमार आजाद, संकेत सिंह पटेल, तेज बहादुर सिंह, परशुराम यादव, सीमा खान, रमेश कुमार गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह पटेल, छोटेलाल तिवारी ने बधाई दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks