
एटा, गांधी मार्केट स्थित निरीक्षण भवन पर सामाजिक चेतना मंच एवम ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अरूण दीक्षित जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल जिसमें सर्वश्री कुंवर अमित राज दीक्षित मुख्य महासचिव , असीत दीक्षित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अजय उपाध्याय टीटू प्रदेश महासाचिव, स्वागत पचोरी जिलाध्यक्ष एवम अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार गुप्ता, क्षत्रिय विचार एवम विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास सिंह चौहान, शाक्य कुशवाह महासभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुभाष शाक्य, धनगर महासभा के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह धनगर, चित्रांश महासभा के जिला महासचिव अनिल कुमार कुलश्रेष्ठ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी से भेंट की गई, इस अवसर पर कुंवर अमित राज दीक्षित, अनिल कुमार गुप्ता द्वारा माननीय मंत्री जी का पटका एवम शॉल पहनाकर स्वागत किया गया, माननीय मंत्री जी ने जिला प्रशासन की स्तिथि की जानकारी ली और विस्तृत राजनैतिक चर्चा की