वाराणसी महिला व्यापार मंडल व शाखा लक्सा व्यापार मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

वाराणसी महिला व्यापार मंडल व शाखा लक्सा व्यापार मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

वाराणसी। आज पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस के रंगीन महोत्सव में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र में चारों ओर विभिन्न संस्था द्वारा कार्यालय द्वारा व स्कूल द्वारा प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर हर घर तिरंगा को सफल बनाने के क्रम मे वाराणसी महिला व्यापार मंडल व शाखा लक्सा व्यापार द्वारा तिरंगा यात्रा निकला गया।
जिसमे युवाओं व व्यापारी वर्ग ने बढ़ चढ़ कर हिसा लिया।

तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता कर रही महिला व्यापार मंडल सुनीता सोनी ने जोश भरते हुऐ कहाँ की आज भारत 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है साथ ही भारत पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है साथ ही विश्व की सबसे पुरानी आध्यात्मिक नगरी काशी भी नए रूप में उभर कर विश्व में प्रकाशित हुई है। श्रीमती सोनी ने कहा कि काशी के मान सम्मान गौरव को ऐसे ही आगे बढ़ते रहना हमारा कर्तव्य है।
तिरंगा यात्रा दुर्गाकुण्ड से प्रारम्भ होकर गुरुधाम, भेलुपुर, कम्च्छा, रथयात्रा होते हुई भारत माता मंदिर प्रांगण मे राष्ट्रीय गान के साथ समाप्त हुआ.
यात्रा मे मुख्य रूप से कोचिंग संस्था उनअकादमी (unacademy) के छात्र छात्रों मे युवाओं मे जोश, व हुंकार के साथ भारत माता जी जय नारा का उद्घोष करते हुई सभी का ध्यानाकर्षण किया तथा छात्रों ने कहाँ की “यह देश हमारा हम इसके रक्षक”
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से महिला व्यपार मण्डल अध्यक्ष सुनीता सोनी, महामंत्री राजू सोनी, गुलशन यादव मीडिया प्रभारी शिवम वर्मा उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks