हिन्दूवादी किसान नेता राजू आर्य को अपने ही प्लॉट में निर्माण कार्य न कराने के लिऐ अराजक तत्वों द्वारा की जा रही है घेराबंदी

( डी.एम. व एस.डी.एम. को प्रकरण का संञान देकर राजू आर्य ने मांगी पुलिस सुरक्षा )


एटा ! उत्तर प्रदेश के युवाओं की राजनैतिक सियायत में चर्चित चेहरे के रूप में विख्यात हो रहे विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व मंत्री एवं किसानों के हमदर्द व भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की सहयोगी पार्टी अपना दल के जिला प्रभारी रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य को नगर पालिका परिषद मारहरा क्षेत्र में स्वंय के द्वारा उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्टर्ड कराऐ गऐ प्लॉट के बैनामा व दखल के पश्चात नींव के निर्माण कराऐ जाने पर कुछ ऐसे अराजक तत्व घेराबंदी कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं जो स्वंय संबधित थाना हाजा में दर्जनों अपराधों में नामजद रहते हुऐ नॉन जेड – ए की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान बनाकर अपना आशियाना सजाऐ हुऐ हैं ! पूर्व में ब्लॉक प्रमुख मारहरा की कुर्सी के प्रबल दावेदार रहे कट्टर हिन्दूवादी किसान नेता राजू आर्य ने हमारे संवाददाता को बताया कि उन्होने कस्बा मारहरा अन्दर चुंगी गाटा सं. 1384 में से एक आवासीय 1300 वर्गफीट का प्लॉट जिसका पूरब रास्ता 15 फुट एवं पच्छिम प्लॉट योगेन्द्र व उत्तर प्लॉट मेनका तथा दक्षिण रास्ता 15 फुट को उसके स्वामी तेजप्रकाश व उमेश पुत्र श्यौराज व उमेश की माताजी संरक्षिका श्रीमती राजकुमारी से 8/6/2018 को बैनामा रजिस्टर्ड कराया ! जो कि सम्पत्ति क्रेता के पिताजी के द्वारा की गयी रजिस्टर्ड वसीयत 6/6/2018 के आधार पर हैसियत मालिक आयी थी ! अपना दल के जिला प्रभारी राजू आर्य ने बताया कि वह वैध अभिलेखों के तहत ही कानूनी तौर से अपनी संपति को सुरक्षित रखने के लिऐ प्लॉट में नींव लगवा रहे हैं परन्तु पहले से सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया जो क्षेत्रिय थाने में दर्ज दर्जनों मुकदमों में नामजद रहते हुऐ कानून के लिऐ खुद मुसीबत बने हुऐ है ऐसे अराजक तत्व उनके विरूद्द उच्चाधिकारियों को गुमराह कर अपने मंसूबों में सफल होकर अनुचित तौर पर कामयाब होना चाहते हैं परन्तु संबधित थाने की पुलिस सहित आला अधिकारी विरोधी पक्ष द्वारा की जा रही हरकतों से वाकिफ रहते हुऐ कानून सम्मत कार्य के प्रति सजग हैं ! इसलिऐ विरोधी पक्ष जो कि गुन्डा प्रवर्ति से ताल्लुक रखते है वह शांति प्रिय माहौल को खराब करने के लिऐ किसी भी हद तक जा सकते हैं इसके लिऐ राजू आर्य द्वारा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराते हुऐ पुलिस सुरक्षा की मांग की गयी है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks