
आजादी के सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लें–रमेश चन्द्र गुप्ता
आजादी के अमृत काल में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सेवानिवृत वरिष्ठ नागरिक समिति के तत्वावधान में समिति के संस्थापक पूर्व सेनाधिकारी श्री सुरेन्द्र नाथ रावत के होली मोहल्ला स्थित आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति द्वारा समिति के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र गुप्ता व समिति के वयोवृद्ध सदस्य श्री सुरेन्द्र नाथ रावत का स्मृति चिन्ह भेंट कर व शाल ओढा़ कर सम्मान किया गया। अपने सम्बोधन में श्री रमेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि अब जबकि हम अपनी आजादी का महोत्सव मना रहे हैं,हमारा दायित्व है कि हम आजादी की खातिर अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले मां भारती के सपूतों से प्रेरणा लें।
इस अवसर पर सर्वश्री ईश्वर दयाल सक्सेना,हरिओम कुलश्रेष्ठ,सुरेन्द्रपाल गुप्ता, अजय कुमार चतुर्वेदी,बी०पी०अग्रवाल, उमेश चन्द्र सक्सेना,इन्द्रपाल सिंह चौहान,राजवीर गुप्ता,रणधीर शर्मा,महेश सिंह चौहान, शिवराज सिंह वर्मा, पूर्व सेनाधिकारी एमडब्ल्यूओ रमेश चन्द्र रावत, श्रीमती राधा रानी,दिनेश कुमार रावत, श्रीमती दीक्षा रावत, श्रीमती आशा रानी,उमेश चन्द्र रावत, समाजसेवी मोहम्मद इलियास खान, मोनू कश्यप, अरविन्द पालीवाल, मोहम्मद कासिम खान,नरेश चन्द्र सहित वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं पर्यावरणविद राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।