
जब आप प्रतिदिन खाली पेट लौंग खाते हैं तो ये कई तरह के रोगों के होने के जोखिम को कम करती है. ऐसा करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. पाचन संबंधी बीमारियों से बचाव होता है. चूंकि, इसमें फाइबर होता है, इसलिए इसे सुबह खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है. लौंग पाचन रस के स्राव को बेहतर बनाने और सूजन की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है.
यदि आपके दांतों और मसूड़ों में कोई तकलीफ है, दर्द रहता है या फिर खून आता है तो आप सुबह खाली पेट लॉन्ग चबाकर जरूर खाएं. इसमें मौजूद कम्पाउंड दांतों और मसूड़ों में छिपे हानिकारक बैक्टीरिया का सफाया करते हैं. इस तरह से आपके दांत मजबूत भी होंगे और खून आना भी बंद हो जाएगा. साथ ही मुंह की बदबू भी दूर हो जाएगी.
लौंग एक नेचुरल दर्द निवारक की तरह काम करती है. इसमें एनाल्जेसिक प्रॉपर्टीज होती हैं. इसे खाली पेट खाने से सिरदर्द और माइग्रेन का दर्द काफी हद तक कम हो सकता है. आप इसे पाउडर फॉर्म में भी सेवन कर सकते हैं. एक चुटकी सेंधा नमक को एक गिलास गर्म दूध में लौंग का पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं.
रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट करने के लिए भी आप लौंग का सेवन कर सकते हैं. लौंग खाने से फ्लू, सर्दी, ब्रोंकाइटिस, साइनस, वायरल संक्रमण सभी को दूर किया जा सकता है. लौंग में मौजूद एंटी-वायरल और रक्त को साफ करने वाले गुण ब्लड में विषाक्तता को कम करते हैं, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
खाली पेट एक चुटकी लौंग के पाउडर के सेवन से डायबिटीज में लाभ होता है. इससे ब्लड शुगर लेवल पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है. लौंग से इंसुलिन प्रतिरोध कम होता है. इंसुलिन स्राव और बीटा सेल के कार्यों में भी सुधार होता है.