जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअस0 113/2023 धारा 147, 323, 506, 307, 352, 324, 325 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त दुष्यन्त पुत्र योगेश उर्फ खगेश निवासी ग्राम गुदाऊ थाना जलेसर एटा को दिनांक 11.08.2023 गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. दुष्यन्त पुत्र योगेश उर्फ खगेश निवासी ग्राम गुदाऊ थाना जलेसर एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. उ0नि0 श्री चन्द्रशेखऱ त्रिपाठी
  2. का0 परमवीर सिंह
  3. का0 मोहित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks