तहसील स्तर पर कोरोना नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम किए जा रहे शुरू*
तहसील स्तर पर कोरोना नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम शुरू किए जा रहे हैं।सोमवार को तहसील इगलास, अतरौली व खैर कंट्रोल रूम की स्वागत कर दी गयी। डीएम चंद्र भूषण सिंह द्वारा बीते दिनों कंट्रोल रूम को लेकर निर्देश दिए गए थे।एसडीएम इगलास अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील इगलास में कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।इसी तरह खैर में एसडीएम अंजुम बी अतरौली में एसडीएम पंकज के नेतृत्व में कंट्रोल रूम शुरू हुआ।