बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मुनीम से लूटे दो लाख 30 हजार रुपए-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*सिविल लाइन क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मुनीम से लूटे दो लाख 30 हजार रुपए*

थाना सिविल लाइन क्षेत्र की इंडियन गैस के वितरक जॉय एजेंसी अलीगढ़ के स्कूटी सवार कैशियर से बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने मुजम्मिल मंजिल के पास 2 लाख तीस हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने बताया कि जॉय गैस एजेंसी के कैसियर अजीमुद्दीन ₹2 लाख तीस हजार सिंडिकेट बैंक ब्रांच में जमा करने के लिए स्कूटी से जा रहा था तभी रास्ते में मुजम्मिल मंजिल के पास बाइक सवार बदमाश उससे रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए पुलिस सीसीटीवी खगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks