आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत में महिला सहित 3 लोगों की मौके दर्दनाक हुई मौत-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

छर्रा साकरा रोड पर दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत में महिला सहित 3 लोगों की मौके दर्दनाक हुई मौत*

-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

दादो क्षेत्र के गांव कासिमपुर खुशीपुरा निवासी चंद्रकेश बाइक पर अपने पत्नी,3 वर्षीय बेटे और सास मछला देवी को बाइक पर बैठाकर कस्बा छर्रा दवा दिलाने ले जा रहा था। जैसे ही बाइक कस्बा छर्रा में बरौली बम्बा पर मजार के निकट पहुंची तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई और दोनों बाइक सवार 6 लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए ।भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए ।घायलों को उठाकर सड़क किनारे बैठाया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने चंद्रकेश,मछला देवी और गुलजार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बबीता उसके 3 वर्षीय बेटे दीपांशु और दूसरी बाइक सवार बबलू का उपचार चल रहा है ।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks